10 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी
सुजानगढ़| जोधपुरडिस्कॉम की टीम ने गुरुवार को 10 लाख रुपए की बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। बिजली कनेक्शन काट कर मीटर को कब्जे में ले लिया। एईएन एनके पारीक ने बताया कि जेबी रोड स्थित होटल में बिजली के मीटर के साथ छेड़छाड़ करने बिजली चोरी करते हुए पाए जाने पर 10 लाख 66 हजार 650 रुपए की वीसीआर भरी गई। टीम ने अलग अलग क्षेत्रों में 22 बकायादारों के बिजली के कनेक्शन काटे साढ़े तीन लाख रुपए की रिकवरी की।