पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीचौक स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के रुप में मनाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा मंच के जिलाध्यक्ष भंवरलाल गिलाण ने कार्यकर्ताओंं को उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इस दौरान देहात मंडल अध्यक्ष महावीरसिंह, मंच के प्रदेश मंत्री रामप्रताप बिडासरा, विजयसिंह बोरड़, नवर| पुरोहित, श्रीकांत ओझा, सुभाष खुडिय़ा, मंच के सीकर जिलाध्यक्ष भवानीसिंह शेखावत, लक्ष्मण मेघवाल, जिलामंत्री श्रवण तोषनीवाल, श्रवण ढिढ़़ारिया, युवा मंच जिलाध्यक्ष गोपाल सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनीष दाधीच, जगदीश सोनी, युवा मोर्चा के योगेश प्रजापत, अनूप झिकनाडिय़ा, विश्वदीपक शर्मा सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

सालासर| पंचायतभवन में देहात महामंत्री मनोज भाणेज ने कहा कि उपाध्याय का कहना था कि कार्यकर्ताओं से गलती हो जाए तो उसे माफ कर आगे बढते रहना चाहिए। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, निरंजन शर्मा, युवा उपाध्यक्ष दलिप शर्मा, राहुल पुजारी, विद्याधर मेघवाल, विश्वनाथ शर्मा, त्रिलोक राव, नोपाराम, अमित पुजारी, बजरंग प्रजापत रामचंद्र ढाका आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

बीदासर| भाजपानगर मंडल अध्यक्ष संचियालाल बैद की अध्यक्षता में श्रद्धांजली सभा में कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खी, उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौड़, पार्षद बेगराज नाई, पार्षद अता हुसैन बल्खी, पार्षद धर्मचंद लोहिया, पार्षद रामनारायण माली, भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मचंद सोनी, राजेश सोनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

तारानगर| नगरपालिकाभवन में भाजपा नगर मंडल की ओर से उपाध्याय की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान आह्वान िकया गया कि संस्थापक उनके जीवन से प्रेरणा लेकर काम करें। इस मौके पर भाजपा के राकेश जांिगड़, मो. तयूब, हरि इंदौिरया, नंदकिशोर सोनी, मो. अायूब पटवा विशाल शर्मा आदि मौजूद थे।

रतनगढ़| पंडितदीनदयाल वाहिनी इकाई रतनगढ़ ने टाऊन हॉल में स्थिति मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वाहिनी के गोपालकृष्ण शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रामप्रसाद ताम्रायत, बजरंग प्रजापत, परमेश्वर, मनोहर मंडार सहित कई लोग उपस्थित थे।

बीदासर. पुण्यतिथि पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।

तारानगर. पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते।

सुजानगढ़ उपाध्याय को श्रद्धांजली देते हुए भाजपा कार्यकर्ता

सालासर. पंचायत भवन में पुण्यतिथि मनाते हुए पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...