हत्या के मामले में आनंदपाल गैंग से जुड़े दो आरोपी रिमांड पर
सांडवापुलिस थानांतर्गत तेहनदेसर में मार्च 2015 में गुमानाराम जाखड़ की हत्या मामले में एसओजी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर 15 फरवरी तक रिमांड पर लिया। दोनों आनंदपालसिंह की गैंग से जुड़े हुए है। जानकारी के अनुसार एसओजी ने जितेंद्रसिंह निवासी आसपुरा, कुचामन (नागौर) श्रवणदास स्वामी निवासी तेहनदेसर को गिरफ्तार किया। एसओजी के डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि दोनों को एसओजी मुख्यालय जयपुर ले जाया गया है, जहां से पूछताछ की जाएगी।
येथा मामला : आठमार्च, 2015 को पुलिस थाना सांडवा में आशाराम पुत्र दीपाराम जाट निवासी तेहनदसर ने रिपोर्ट दी थी कि सात मार्च को पांडराई ताल के पास कैंपर से विक्की सिंह, दशरथ सिंह, प्रमोद, रणजीत सिंह, अजयपाल सिंह, मोंटी सिंह, प्रताप सिंह उतरे और बाइक रुकवाकर गुमानाराम के पीठ पर पेट पर फायर किए। दूसरी कैंपर में आए लोगों ने सरियों से गुमानाराम के साथ मारपीट की। घायल गुमानाराम ने बीकानेर में दम तोड़ा था।