प्रायोगिक परीक्षा 22 को
सुजानगढ़ | राजकीयसुजला स्नातकोतर कॉलेज में बीए, बीकॉम एवं बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के नियमित, पूर्व छात्र एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों की बकाया एलीमेंट्री कम्प्यूटर एप्लीकेशन प्रायोगिक परीक्षा 22 फरवरी को प्रात: 11 बजे से होगी। जिन छात्रों की एलीमेंट्री कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रायोगिक परीक्षा बकाया है वे विद्यार्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर आवेदन पत्र जमा करवाने की रसीद, फोटोयुक्त पहचान पत्र, अंतिम परीक्षा की अंकतालिका की फोटो प्रति, कंप्यूटर फाइल, प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 400 रुपए के साथ कंप्यूटर कक्ष में संपर्क करेंगे।