पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राव बीदा की मूर्ति का अनावरण 16 को

राव बीदा की मूर्ति का अनावरण 16 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावबीदाजी राठौड़ संस्थान गोपालपुरा की ओर से राव बीदाज की मूर्ति का अनावरण समारोह 16 फरवरी को होगा।

संस्थान अध्यक्ष जस्टिस करणीसिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। मूर्ति अनावरण राज्यपाल कल्याणसिंह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेंद्रसिंह शाहपुरा, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह, चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत होंगे। राज्यपाल का हैलीकॉप्टर पड़िहारा की हवाईपट्टी पर दोपहर एक बजे उतरेगा, जहां बीकानेर डिवीजनल कमिश्नर, रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित राव बीदाजी संस्थान की ओर से महामंत्री सुमेरसिंह ठठावता अन्य पदाधिकारियों द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हैलीकॉप्टर सभा स्थल के पास उतरेगा।

अधिकारियोंने लिया व्यवस्थाओं का जायजा : कार्यक्रमकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को पुलिस एवं प्रशासन के उच्चाधिकारी गोपालपुरा पहुंचे। एडीएम राजपालसिंह, जिला परिषद सीईओ अवधेश सिंह, एएसपी योगेंद्र फौजदार, एसडीएम अजय आर्य आदि व्यवस्थाएं देखी।

तैयारियों का जायजा लेते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी

खबरें और भी हैं...