पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या समाधान नहीं ली जाने लगी वाहवाही

समस्या समाधान नहीं ली जाने लगी वाहवाही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के शिविर में पीड़ित की शिकायत का समाधान भले नहीं हुआ लेकिन उसके मोबाइल पर बधाई का संदेश जरूर गया।

लोढ़सर गांव के सुखाराम जाट ने सुजानगढ़ पंचायत समिति में 23 जून को हुए शिविर के दौरान उसके घर के सामने से निकलने वाली नाली रुकी होने की शिकायत की थी। मोबाइल पर शिकायत नंबर 061427512372 बताया गया। शिकायत दर्ज होने के काफी दिन बाद तक कोई समाधान नहीं हुआ। पंचायत समिति के भामाशाह शिविर में 26 अगस्त को विकास अधिकारी ने भी मौका देखा था।

^शिकायकर्ता की शिकायत सुन ली गई है। समस्या का समाधान नहीं हुआ है तो इसके लिए ग्रामसेवक से पता करेंगे। सीआरमीणा, बीडीओ,सुजानगढ़।