सुल्तानपुर में कलेक्टर आज लगाएंगे चौपाल
सुल्तानपुर| क्षेत्रकी विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। विकास अधिकारी महजर इमाम ने बताया कि इसी क्रम में 12 दिसम्बर को सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में कलेक्टर जोगाराम, 22 दिसम्बर को ग्राम पंचायत भाण्डाहेड़ा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्पना अग्रवाल 29 दिसम्बर को ग्राम पंचायत टाकरवाड़ा में उपखण्ड अधिकारी सुखराम खोकर की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।