ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
सुल्तानपुर| कस्बेमें दोपहर को ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शानू (17) पुत्र अब्दुल हुसैन निवासी सुल्तानपुर वैल्डिंग की दुकान से लोह की जाली निकालते वक्त वह जाली के साथ सड़क पर गया। वहीं तेज गति से रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। लाेगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे कोटा रैफर किया। कोटा में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।