पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय मैदान बना तालाब

विद्यालय मैदान बना तालाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर| कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान तो है, लेकिन उसमें जगह-जगह झाड़-झंझाड़ उगे होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है।

साथ ही बारिश का मौसम होने से खेल मैदान तालाब में तब्दील हो गया है। पिछले माह से बारिश होने के कारण खेल मैदान में पानी भरा रहता है। पूर्व में पानी निकासी के लिए नाले बने थे, लेकिन बीओटी सड़क के निर्माण के दौरान विद्यालय से सड़क ऊंची हो जाने से सड़क का पानी भी विद्यालय मैदान में भर जाता है, जिससे विद्यालय भवन में पानी का रिसाव होने लगा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत पीडब्ल्यूडी को अवगत करा दिया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। पूर्व में विद्यालय की चारदीवारी के समीप नाला बना था। उसकी समय पर सफाई नहीं होने से भर गया है।

इससे जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर भी असर पड़ रहा है। विद्यालय भवन को भी मरम्मत की आवश्यकता है। विद्यालय भवन की मरम्मत नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में कक्षा-कक्षों में पानी टपकने से पढ़ाई प्रभावित होती है।