पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक को बताई विद्यालय की समस्याएं

विधायक को बताई विद्यालय की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर| कस्बेके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का अयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक विद्याशंकर नंदवाना ने विद्यालय की समस्याओं को सुना और निराकरण का अवश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि विद्यालय को सुधारने के लिए शाला विकास समिति का विशेष योगदान रहता है। सदस्यों को अपना दायित्व निभाना चाहिए। समय-समय पर विद्यालय में आकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेना चाहिए। विद्यालय में शिक्षकों की कमी की समस्या सामने पर आने पर उन्होंने कहा कि बालिकाओं के भविष्य के लिए शाला विकास शुल्क से अध्यापिकाओं की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक माह में बैठक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व उपजिला प्रमुख संतोष खंडेलवाल, प्रधानाचार्या उमेश शृंगी, शांति शर्मा, सरपंच इन्द्रा मेघवाल, जिला परिषद सदस्य सीताराम मेघवाल, सरफुद्‌दीन अंसारी, राजकुमार नंदवाना आदि मौजूद थे।

येरही मुख्य समस्याएं

रामचरणराठौर, महेन्द्र गुर्जर, राजकुमार नंदवाना आदि ने बताया कि विद्यालय में वैकल्पिक विषय कम होने के कारण नामांकन गिरता जा रहा है। विद्यालय में विषय अध्यापकों की कमी से बालिकाओं का भविष्य अंधकार में है। बालिकाओं के लिए खेल मैदान तथा प्रायोगिक विषय खोलने की मांग की गई। विद्यालय में अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की मांग पर विधायक नंदवाना ने मौके पर पीडब्ल्यूडी के एईएन को बुलाकर अधूरे पड़े कार्य का तकमीना बनाने के निर्देश दिए।

सुल्तानपुर. कस्बेके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एसएमसी बैठक में विधायक को समस्या बताते सदस्य।