शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक सम्पन्न
सुल्तानपुर| कस्बेके देवनारायण मंदिर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक उपशाखा अध्यक्ष शिवराज गोचर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 7 दिसम्बर को स्नेह मिलन समारोह मनाने शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए बीईईओ का ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जयपुर में होने वाले विशाल धरने की तैयारियों के लिए 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया। 26 27 सितंबर को होने वाला जिला शैक्षिक अधिवेशन अब 15 16 अक्टूबर को होगा। इस अवसर पर चन्द्रप्रकाश गोठवाल, बृजराज मीणा, गोपाल मेघवाल, ओमप्रकाश शर्मा, नंदलाल नागर, चेतन स्वरूप जाजोरिया, मोहम्मद इरफान, जुगल किशोर मीणा आदि मौजूद थे।