पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुल्तानपुर क्षेत्र में जनसुनवाई शिविर आज से

सुल्तानपुर क्षेत्र में जनसुनवाई शिविर आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर| सुल्तानपुरपंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में सरकार आपके द्वार से पूर्व जन सुनवाई शिविर आयोजित होंगे। एसडीएम हनुमानसिंह गुर्जर ने बताया कि 15 से 21 सितंबर तक सभी ग्राम पंचायतों में जन सुनवाई शिविर लगेंगे, जिनमें 15 सितंबर को मूंडला, पोलाईकलां, गढ़ेपान, मोरपा नौताड़ा ग्राम पंचायत में, 16 सितंबर को दीगोद, भांडाहेड़ा, बमोरी, विसलाई खेड़ली तंवरान ग्राम पंचायत में, 17 को निमोदा, रेलगांव, सारोला, बड़ौद मंडावरा ग्राम पंचायत में, 18 को कोटसुआं, चौमा मालियान, सुल्तानपुर, खैरूला बूढ़ादीत में, 19 को डूंगरज्या, सीमलिया, अमरपुरा, कोटड़ादीपसिंह टाकरवाड़ा में, 20 सितंबर को तोरण, भौंरा, किशोरपुरा, मदनपुरा झाड़गांव में, 21 सितंबर को जालिमपुरा, बनेठिया लाख सनीजा में जनसुनवाई शिविर लगेंगे।