- Hindi News
- राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शुरू
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शुरू
सुल्तानपुर| कस्बेके सेंन्ट्रल केरियर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार से राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के प्रशिक्षण शुरू हुआ। टीम प्रभारी राजेन्द्र मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण 14 से 17 सितम्बर तक चलेगा। इसके बाद 18 सितम्बर को टीम राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चितौड़गढ़ रवाना होगी। विद्यालय के व्यवस्थापक फारूकअली ने बताया कि टीम के कोच सरफराज खान होंगे।