अवैध खनन के मामले में एक गिरफ्तार
सुल्तानपुर| स्थानीयपुलिस ने अवैध खनन के मामले में ट्रैक्टर-ट्राली सहित एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार झोटोली निवासी राजू गुर्जर पुत्र प्रभुलाल गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध रेत का खनन कर लाते हुए गोशाला के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।