पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुल्तानपुर में मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित

सुल्तानपुर में मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर| कस्बेमें विद्याभारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मातृ शक्ति की जिला संयोजिका मनोरमा नागर अध्यक्षता अध्यापिका लाड़बाई गोचर ने की। मुख्य वक्ता श्वेता जैन ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने समाज में कुछ हट कर काम किए राष्ट्र उत्थान में महत्वपूर्ण कार्य कर समाज के लिए परिवर्तन ज्ञानार्जन का कार्य किया। महापुरुषों के पीछे उनकी मां का योगदान प्रमुख रूप से रहा है। लाड़कंवर ने कहा कि बालक के मन में अभिभावक को सद्‌वि‌चार उत्पन्न करने चाहिएं। बालक की प्रथम गुरु मां होती है। इसलिए उसे किस दिशा में आगे बढ़ाना है, यह मां की जागृति पर निर्भर करता है। आचार्य प्रेमचंद यादव सम्मेलन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विद्यालय परिवार अभिभावक मिलकर बालक के विकास के बारे में मंथन कर सकें। इसलिए ऐसे आयोजन विद्यालय द्वारा किए जाते हैं।

मेहंदीप्रतियोगिता में रूक्मणी मीणा प्रथम: इसअवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रूक्मणी मीणा ने प्रथम, कैलाशबाई नागर ने द्वितीय किष्किन्धा मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गौड़ ने किया। अंत में प्रधानाचार्य रोहितकुमार मालव ने आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश मीणा, जुगराज मीणा, महेश यादव सहित करीब 300 महिलाएं मौजूद थी।