अतिक्रमण हटें तो मिले राहत
कस्बेके पंचायत समिति परिसर में पुलिस संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम सेवा सहकारी अध्यक्ष रामचरण राठौर ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि मुख्य बाजार में हो रहे अतिक्रमण से जनसुविधाघर सार्वजनिक प्याऊ अपना अस्तित्व खो रही है।
ऐसे में अतिक्रमण खुलासा करवाना बेहद जरूरी है, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही जिला कलेक्टर के आदेश से अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया। व्यापार महासंघ अध्यक्ष घनश्याम पाठक अन्य ग्रामीणों ने सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं पर पाबंदी लगाए जाने आवारा मवेशियों को गोशाला में रखने का आग्रह किया। जिस पर गोशाला प्रबंधकों ने दूरभाष पर बताया कि 20 से 25 गायों को रखने की क्षमता तो है, जो कि पर्याप्त नहीं है। इसी प्रकार बस स्टैंड से अतिक्रमण हटवाकर बसों को स्थाई रूप से खड़ी करने, चूड़ी मार्केट से मांस की दुकानें हटवाने, तालाबपाड़ा, तेजाजी मोहल्ला, संजयनगर बस्ती, तलाई मोहल्ले में आमरास्ते पर कीचड़ होने, खरंजा सीसी रोड बनाने, नल की पाइप लाइन बिछाने तथा अवैध खनन पर रोक लगाने सहित कई समस्याओं से अवगत करवाया। ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभुलाल सुमन, वार्डपंच दिनेश पोरवाल ने बताया कि दुकानदार, होटल व्यवसाय वाले चाय के डिस्पोजलों को बीच रोड पर डालते हैं, जिन पर पाबंदी लगाई जाए।
कपिल शर्मा पवन शर्मा ने बताया कि आवारा मवेशियों के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। हर समय सड़क के बीचोंबीच आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे बार-बार यातायात व्यवस्था तो प्रभावित होती ही है। साथ ही दुर्घटनाएं होने की आशंका भी बनी रहती है। कोटा मार्ग पर स्थित पुलिया, बस स्टैंड पर तो सड़कें आवारा मवेशियों की आरामगाह बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा झोटोली रोड पर स्थित 132 केवी जीएसएस के पीछे अतिक्रमण कर रखा है और प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जिस पर पुलिस अधीक्षक पाठक ने समाधान का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में उपजिला कलेक्टर हनुमानसिंह गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक खेमराज खोलिया, तहसीलदार कैलाशचंद शर्मा, विकास अधिकारी घनश्याम शर्मा सहित व्यापार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, जिला परिषद सदस्य सीताराम मेघवाल, पंचायत सरपंच इन्द्रा मेघवाल, सरफुद्दीन अंसारी,