पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर नहीं मिलते बिजली के बिल

समय पर नहीं मिलते बिजली के बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीउपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। वहीं विलंब शुल्क कर अतिरिक्त भार भी उन पर पड़ रहा है।

उपभोक्ता कस्बे से करीब एक किमी दूर स्थित विद्युत वितरण निगम कार्यालय के चक्कर लगाने को विवश हैं। यहां बिजली के बिल ठेकेदार द्वारा वितरित किए जाते हैं। वितरण व्यवस्था में खामी के चलते कई उपभोक्ता बिलों से वंचित रह जाते हैं। समय पर बिल नहीं मिलने से अब यह उपभोक्ता कस्बे से एक किमी दूर स्थित कार्यालय से बिल निकलवाकर विलंब शुल्क का अतिरिक्त भार वहन कर बिल जमा करा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस संबंध में विद्युत विभाग कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।