पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुल्तानपुर मंडी में पर्याप्त सुविधाएं नहीं

सुल्तानपुर मंडी में पर्याप्त सुविधाएं नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेकी गौण मंडी में माल गोदाम नहीं होने से व्यापारियों को कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। बोली के पहले बारिश आने पर किसानों का माल भी खराब हो जाता है।

इस संबंध में व्यापारियों किसानों द्वारा मंडी प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। व्यापारी सत्यप्रकाश पंचोली, पवन अग्रवाल, पारस जैन, महावीर अग्रवाल, हेमराज अग्रवाल, रशीद पठान, छन्नू पठान, सतीश खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल आदि ने बताया कि माल गोदाम नहीं होने से व्यापारियों को माल भंडारण में परेशानी होती है। मंडी परिसर में स्थित माल गोदाम जर्जर हो चुके हैं।

बारिश के दिनों में माल को रखने के लिए गोदामों की आवश्यकता होती है। पूर्व में मंडी प्रशासन द्वारा सभी व्यापारियों के लिए दुकानें माल गोदाम आवंटन की प्रक्रिया की थी, लेकिन अब तक ना तो दुकानें आवंटित हुई हैं और ना ही माल गोदाम।

मंडी प्रशासन द्वारा किसानों के लिए सुविधाघर बनाए गए, लेकिन उनकी समय पर सफाई तक नहीं हो पाती है। पेयजल के लिए बनाई गई टंकी का पानी गर्मी में गरम हो जाता है। मंडी शुरू होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों को सुल्तानपुर में ही माल बेचने की सुविधा मिली थी, लेकिन 3 वर्ष बाद भी व्यापारियों को सुविधा नहीं मिलने से कई बार व्यापारियों ने मंडी को बंद करने की चेतावनी भी दे दी है।

मंडी प्रशासन द्वारा अब तक किसानों व्यापारियेां के लिए स्वीकृत घोषणाएं कार्यों को चालू नहीं किया गया है। मंडी में पर्याप्त जगह तो हो चुकी है, लेकिन सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं देने के कारण व्यापारियों किसानों को परेशानी होती है।

सुल्तानपुर. कस्बेकी गौण मंडी का जर्जर हालत में है माल गोदाम।