ऋण वितरण शिविर में 31 लाख के चेक बांटे
सुल्तानपुर| कस्बेके बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बुधवार को ऋण वितरण शिविर का आयोजन उपक्षेत्रीय प्रबंधक युनूस अली की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर युनूस अली द्वारा सरल कृषि ऋण योजना के बारे में जानकारी दी।
साथ ही सभी ग्राहकों से एटीएम कार्ड की सुविधा लेने का आह्वान किया। क्षेत्रीय कार्यालय के वूसली अधिकारी नवीन शर्मा ने समय पर ऋण भुगतान करने के फायदे समझााए। इस अवसर पर शांतिलाल मीणा, मंगला भील, छीतरलाल धाकड़, बंशीलाल मीना, रामकुंवार माली सहित 20 ग्राहकों को करीब 31 लाख के ऋण चेक वितरित किए। अंत में शाखा प्रबंधक सीएम विजय ने आभार व्यक्त किया।