पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सरकार का पुतला फूंक जताया रोष

भाजपा सरकार का पुतला फूंक जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर| कस्बेमें शनिवार को यूथ कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की एक वर्ष की विफलताओं के संबंध में उपजिला कलेक्टर के नाम थानाधिकारी अमीलाल को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व कार्यकर्ता रैली के रूप में मुख्य बाजार होते हुए थाने के सामने पहुंचे, जहां भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया राज्य सरकार का पुतला फूंका।

ज्ञापन में बताया कि भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा हो जाने के बाद भी पिछली कांग्रेस सरकार की जनुपयोगी योजनाओं जैसे मुफ्त दवा, किसानों की सहकारी पर 4 प्रतिशत ब्याज लगा दिया गया है, जबकि पूर्व में ब्याज मुक्त ऋण कर दिया था। कृषि यंत्रों की सब्सिडी को खत्म कर दिया गया। किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था परन्तु आज तक कोई नियुक्ति नहीं हुई। गेहूं का बोनस खत्म कर दिया गया एवं धान पर निर्यात बंद करने से किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है।

इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा शासन का विरोध करते हुए पूर्व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पुन: शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के लोक सभाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह, पूर्व पीसी सदस्य नसरू खान, नरेन्द्र दाधीच, रवि शर्मा, सरफूद्दीन अंसारी, मुजीब लाहौरी, प्रदीप नामा, सूरज मीणा, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, महावीर मीणा, रामबिलास मीणा, सीताराम मघवाल, जयप्रकाश शर्मा, चमनबक्श पठान प्रभुलाल सुमन आदि मौजूद थे।

सुल्तानपुर. कस्बेमें राज्य सरकार के विरोध में रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।