पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 75 लाख के विकास कार्यों से सुधरेगी सुल्तानपुर क्षेत्र के गांवों की दशा

75 लाख के विकास कार्यों से सुधरेगी सुल्तानपुर क्षेत्र के गांवों की दशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर| क्षेत्रके जिला परिषद के वार्ड नं. 15 में जिला परिषद सदस्य भानुप्रताप सिंह के प्रयासों से विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं।

प्रेस प्रवक्ता रवि शर्मा ने बताया कि मोरपा ग्राम पंचायत के बोरखेड़ा गांव में 5.98 लाख रुपए का इन्टर लॉकिंग रोड मय नाली निर्माण 7.91 लाख रुपए का इन्टरलॉकिंग मय नाली निर्माण होगा। खेरूला ग्राम पंचायत के सनीजा बावड़ी में 6.41 लाख रुपए 9.91 लाख रुपए के दो इन्टरलॉकिंग रोड मय नाली निर्माण के बनेंगे। बड़ौद में 5.98 लाख रुपए का इन्टरलॉकिंग रोड मय नाली निर्माण स्वीकृत कराया है। तोरण ग्राम पंचायत के प्रेमपुरा में 3.16 लाख रुपए का तोरण गांव में 3.42 लाख 3.21 लाख रुपए के, उकल्दा में 3.33 लाख, पड़ासलिया में 2.99 लाख के निर्माण कार्य होंगे। बनेठिया ग्राम पंचायत में 4.82 लाख रुपए के कार्य होंगे। बिसलाई ग्राम पंचायत के धनसुरी में 3.90 लाख के बिसलाई में 3.85 लाख के इन्टरलॉकिंग कार्य होंगे। अमरपुरा में 6.41 लाख के कार्य स्वीकृत होने पर सरपंच रामलाल मेघवाल, दीपक मेघवाल, श्याम मेहरा, मुन्ना अली आदि ने भानुप्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है।