- Hindi News
- साहब सिर्फ आश्वासन ही मिलता है, कस्बे का विकास नहीं हो रहा
साहब सिर्फ आश्वासन ही मिलता है, कस्बे का विकास नहीं हो रहा
साहबबार-बार आश्वासन के बावजूद कस्बे के विकास के नाम पर कुछ नहीं किया जाता। कई बार समस्याओं के लिखित और मौखिक आवेदन के बाद भी समाधान नहीं हुआ। अधिकारी कार्यालयों पर नहीं रहते। शुक्रवार रात कलेक्टर जोगाराम की चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी पीड़ा बयान की।
ग्रामीण रवि शर्मा, राजीव आचार्य, घनश्याम मीणा, जयप्रकाश शर्मा, दिनेश सुमन, नरेश सुमन, अजरुद्दीन खान ने कस्बे में मुख्य सड़क, चरागाह भूमि, सिवायचक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत की। पूर्व में दिसंबर 2012 में एसडीएम एसडी मीणा के नेतृत्व में अतिक्र्रमण हटाया गया था। तेजाजी महाराज के चौक ग्राम पंचायत की चरागाह भूमि पर अतिक्रमण से मैदान सिकुड़ते जा रहे हैं।
ग्राम पंचायत की बैठकों में मुद्दा उठाए जाने पर भी सीमांकन नहीं हो सका है। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार हीरालाल मीणा को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा राजकुमार नंदवाना ने सफाई व्यवस्था, कस्बे में चूड़ी बाजार से मांस की दुकाने हटाने तथा स्टेडियम की मांग की।
खादकी कालाबाजारी भी बताई
पंससदस्य मंजूर तंवर ने खाद की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि खाद की गाड़ी आती है, तो बिना बिल के ऊपर ही ऊपर खाद के कट्टे गायब हो जातें। कोई कार्रवाई नहीं की जाती। मप्र के किसान कस्बे में आकर यूरिया ले जा रहे हैं। अंजुमन कमेटी के सदर मंगू अली, वार्ड पंच सरफुद्दीन अंसारी, मुजीब लाहोरी ने झोटोली बाबा मानशाह के तालाब के सौंदर्यीकरण कब्रिस्तान के अंदर रास्ता बनाने की मांग की। चौपाल में उपजिला कलेक्टर सुखराम खोखर, सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव, गोपीचंद चौहान, सरपंच इंद्रा मेघवाल, विकास अधिकारी मजहर इमाम, पंचायत प्रसार अधिकारी रामचरण शर्मा आदि भी मौजूद थे।
आवारापशुओं से यातायात बाधित
श्रीगोपाल गोशाला सेवा समिति के मोहनलाल माहेश्वरी ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि पशुपालकों द्वारा गायों का दूध निकालकर सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। इसके बाद जब उन गायों को गोशाला में भेज दिया जाता है, तो पशुपालक अपनी धौंस जमाकर गायों को पुन: ले जाते हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत द्वारा पशुपालकों पर गायों को आवारा छोड़ने के बाद गोशाला से ले जाने के लिए पेनल्टी लगाई जाए।
कस्बे में आवारा पशुओं के कारण राहगीरों के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हो रहा है। कलेक्टर ने सहमति जताते हुए विकास अधि