- Hindi News
- जो हमेशा सत्य बोलता है उसे नहीं पड़ती भगवान के आशीर्वाद की जरूरत
जो हमेशा सत्य बोलता है उसे नहीं पड़ती भगवान के आशीर्वाद की जरूरत
सुल्तानपुर. क्षेत्रके सनिजा बावड़ी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान रविवार को पंडित महेन्द्र कोशिक ने कहा कि भगवार श्रीहरि ने श्रीराम अवतार लेकर मनुष्य को मानवीय कर्त्तव्य का बोध कराया।
भगवान राम ने अवतार होने के बाद भी मनुष्य जीवन में होने वाले दु:खों को समायोजित किया है। उन्होंने मनुष्य को अपने कुल संस्कृति के आदर्शो पर चलना सिखाया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपना चरित्र भगवान राम जैसा बनाना चाहिए, जिस व्यक्ति में मानवता है, उसका चरित्र तो स्वत: ही उज्जवल हो जाएगा।
जिसमें भक्ति भावना होगी, वही राम को पाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह यात्रा प्रारम्भ करने के लिए जरूरी साधनों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार राम कथा रूपी मानस गंगा की यात्रा के लिए श्रद्घा रूपी संबल होना आवश्यक है।