ब्लॉक प्रभारियों की नोडल बैठक सम्पन्न
सुल्तानपुर| ब्लॉकप्रारंभिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को ब्लॉक प्रभारियों की नोडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीईईओ भंवरलाल वर्मा ने ब्लॉक के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी को निर्देश दिए। रीडिंग कैंपेन विद्यालयों में समूहवार शिक्षण योजना के आधार पर शिक्षण कार्य के निर्देश दिए। रीडिंग कैंपेन एवं सीसीई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक बालक का पोर्ट पोलियो संधारित करने के निर्देश दिए। भवनों की पुताई, स्वच्छता, डाइस कोड संधारण, शौचालय मूत्रालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए पाबंद किया। विद्यालयों की प्रोफाइल तैयार कर विद्यालय टेबल पर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।