- Hindi News
- मृत पशुओं को सड़क किनारे डालने से परेशानी
मृत पशुओं को सड़क किनारे डालने से परेशानी
सुल्तानपुर|ग्राम पंचायतअमरपुरा के ग्रामीणों ने उपसरपंच चन्द्रप्रकाश नागर के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को भौंरा चौराहा मुख्य सड़क पर मृत पशुओं को नहीं डालने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि रोड के किनारे मृत पशुओं को डालने से कुत्ते जमा हो जाते हैं, जिनसे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की है।