- Hindi News
- विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न
विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न
सुल्तानपुर| क्षेत्रके डोबरली राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं जनप्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जियाहेड़ी, डोबरली, नीमली, झोटोली तथा महराना के विद्यालयों के एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कहा गया कि निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार के लिए सदस्य स्वयं के अधिकार एवं कर्तव्यों को समझकर स्कूल में भागीदारी दिखाएं। इस अवसर पर अब्दुल हक अंसारी, जोधराज गोचर, सुरेश गोचर, सत्यनारायण प्रजापति रमेशचन्द मीणा आदि मौजूद थे।