पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीमपुरा माताजी के लिए 451 यात्रियों का जत्था रवाना

भीमपुरा माताजी के लिए 451 यात्रियों का जत्था रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर. कस्बेसे भीमपुरा माताजी के लिए पंचमी पर्व पर सोमवार को 451 पदयात्रियों का जत्था भौंरा चौराहे से घनश्याम खंडेलवाल के बाड़े से बैंडबाजों के रवाना हुए।

पदयात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सभी श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कचौलिया गावं में महावीर मीणा द्वारा पदयात्रियों का स्वागत कर जलपान कराया गया। कंवरपुरा में पूर्व उपप्रधान महेन्द्र शर्मा ने गोपेश्वर टीटी कॉलेज के पास स्वागत कर जलपान कराया। उम्मेदपुरा के समीप सदर मांगीलाल ने सभी पदयात्रियों का स्वागत किया गया तथा जलपान कराया गया। दीगोद पहुंचने पर सरपंच हरिप्रकाश शर्मा द्वारा पदयात्रियों का स्वागत किया गया।

मूंडला में कृष्ण स्वरूप यादव द्वारा स्वागत किया गया। सभी पदयात्रियों ने हनुमान जी के मंदिर पर पूजा-अर्चना की। पदयात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए माता के दरबार में पहुंचे। भीमपुरा में स्थित बीजासन माता के मंदिर पर पहुंचकर सभी पदयात्रियों ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया।

सुल्तानपुर. कस्बेसे भीमपुरा माताजी के लिए रवाना होते पदयात्री।