पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसी सड़क सोलर ऊर्जा लेंप लगेंगे

सीसी सड़क सोलर ऊर्जा लेंप लगेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकविद्याशंकरनंदवाना ने कस्बे के वार्डो का निरीक्षण कर सड़कों नालियों का निरीक्षण किया। मौके पर नालियों सड़कों की दुर्दशा देखकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मुकेश मीणा को वार्डों का तकमीना बनाने के लिए कहा।

विधायक नागर ने वार्डवासियों को आश्वासन दिया की शीघ्र ही राशि स्वीकृत कराकर सभी वार्डों में सीसी सड़क निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक चौराहे पर सोलर ऊर्जा लेंप लगाया जाएगा। जिससे लोगों को को रात के समय में अंधेरे से नहीं गुजरना पड़े। विधायक द्वारा वार्ड संख्या 6, 7, 8, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21 सहित वार्डों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व उपजिला प्रमुख संतोष खंडेलवाल, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार नंदवाना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।