शिविर में 56 यूनिट रक्तदान हुआ
शिविर में 56 यूनिट रक्तदान हुआ
सुल्तानपुर.कस्बेमें रविवार को अग्रवाल सेवा समिति नवयुवक मंडल की ओर से सार्वजनिक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर लगा। इसमें अग्रवाल समाज ग्रामवासियों द्वारा रक्तदान किया गया। जिसमें 56 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। नवयुवक मंडल महामंत्री कपिल जैन कोषाध्यक्ष शुभम मित्तल ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता उत्पन्न होती है। इस अवसर पर हितेश अग्रवाल, हरीश, अनिल, राकेश, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद थे।