अग्रसेन जयंती 25 को, होंगे कई कार्यक्रम
सुल्तानपुर. कस्बेमें 25 सितंबर को अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज सेवा समिति द्वारा विजय हनुमान मंदिर परिसर में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। सवेरे 10 बजे जनरल मीटिंग, 11 बजे जुलूस, एक बजे नवीन कार्यकारिणी के चुनाव किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विचित्र वेशभूषा, प्लेट से कांच के कंचे चम्मच द्वारा उठाना, रस्सी में गांठ लगाना, टेबल पर से ताश के पत्ते गिराना, पिन द्वारा रबड़ बैंड जोड़ना, रेत में से सिक्के निकालना, सिर से रस्सी बांध कर बॉल से बोतल गिराना प्रश्न पंच आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।