पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. खान को फिर सेे नियुक्त किया जाए

डॉ. खान को फिर सेे नियुक्त किया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर| ग्रामीणोंने डाॅ. परवेज खान को सुल्तानपुर अस्पताल में लगाने की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम चिकित्सा प्रभारी केशव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पूर्व में डाॅ. परवेज खान सेवाएं दे रहे थे। इनको निलंबित करने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ चुकी हैं। उन्होंने डाॅ. खान को बहाल कर सुल्तानपुर स्वास्थ्य केन्द्र पर लगाने की मांग की। समस्या का समाधान नहीं होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष घनश्याम पाठक, दिनेश नागर, रामदयाल नामा, सुनीता बाई, अफसाना, धन्याबाई, पप्पू पठान, सियाराम, अशोक, ओमप्रकाश, बाबूलाल, घांसीलाल, रेवड़ीलाल आदि मौजूद थे।