धारा तीन का आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर. जबरनजमीन हांककर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूर्व में 25 जनवरी को दीगोद निवासी गोपाली बाई प|ी बिरधा मेघवाल ने आरोपी दीगोद निवासी हरिसिंह के खिलाफ जबरन खेत हांककर कब्जा करने एवं जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को हरिसिंह को गिरफ्तार कर लिया।