पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में बने 475 भामाशाह कार्ड

शिविर में बने 475 भामाशाह कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके खेड़ली तंवरान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को भामाशाह योजना के तहत 475 पंजीयन हुए 178 आधार कार्ड बनाए गए।

जिला काे-ऑर्डिनेटर शरीफ खान ने बताया कि शिविर के दौरान 52 बैंक खाते खोले गए। विकास अधिकारी मजहर इमाम ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक परिवार के बैंकों में दो खाते होना आवश्यक है, जिसमे महिला मुखिया का एकल खाता खोलना अनिवार्य है। राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ भामाशाह कार्ड के द्वारा ही मिलेगा। महिलाओं के खाते 0 बैलेंस पर खोले जाएंगे।

भामाशाह योजना के अन्तर्गत सभी परिवार सरकार से ऑनलाइन जुड़ेंगे, जिसमें मुखिया उस परिवार की महिला को बनाया गया है। इस अवसर पर सरपंच चेतराम मीणा, पंचायत समिति सदस्य कैलाश पंचौली आदि मौजूद थे।