भाजपा मंडल की बैठक आज
सुल्तानपुर| कस्बेके पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में दस दिसंबर को सवेरे 11 बजे भाजपा की बैठक मण्डल अध्यक्ष रामकल्याण मीणा की अध्यक्षता में होगी। बैठक में विधायक विद्याशंकर नन्दवाना भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जयवीरसिंह भाग लेंगे। मण्डल महामंत्री नरेन्द्र विजय ने बताया कि बैठक में 13 दिसम्बर को जयपुर में होने वाले कार्यक्रम के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।