जीप पलटने से 9 जने घायल
सुल्तानपुर| क्षेत्रके दीगोद कस्बे के समीप चालक के गफलत लापरवाही से जीप चलाने के कारण जीप पलट गई, जिसमें 9 जने घायल हो गए। एक गंभीर घायल को कोटा रैफर किया गया है। थानाधिकारी महेन्द्र मीणा ने बताया कि दीगोद से महिलाएं मंगलवार को बीरज माताजी दर्शन करने के लिए गई थी। लौटते समय दीगोद के समीप ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी पलट गई, जिसमें दीगोद निवासी संजूबाई 30 प|ी सीताराम नागर, शीलाबाई 30 प|ी राजेन्द्र शर्मा, नयन शर्मा 8 पुत्र लोकेश शर्मा, शानू 16 पुत्री राजेन्द्र शर्मा, रानू 17 पुत्री राजेन्द्र शर्मा, सुनीताबाई 26 प|ी लोकेश शर्मा, संतोषबाई 34 प|ी संजय सोनी, कासमपुरा निवासी शांतिबाई 50 प|ी हरिशंकर मीणा अमरीबाई 60 प|ी सूरजमल बैरवा को चोटें आई हैं। घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक दुर्गेश विश्वास ने घायलों का उपचार किया। संतोष सोनी के गंभीर चोट होने के कारण उसे कोटा रैफर कर दिया।