बीईईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण
सुल्तानपुर| बीईईओरामनारायण मीणा ने मंगलवार को क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। निरीक्षण के दौरान राप्रावि नरपतखेड़ी में अध्यापिका खुर्शीद अगवान, राप्रावि चौपड़खेड़ी में अध्यापक भूपेन्द्र कुमार मीणा, प्रबोधक फिरोज खान अनुपस्थित मिले। वहीं प्रधानाध्यापक सोहनलाल मालव विद्यालय में देरी से उपस्थित हुए। राउप्रावि नापाहेड़ा में विद्यालय का समस्त स्टाफ देरी से उपस्थित हुआ। राबाउप्रावि टाकरवाड़ा राप्रावि हरिपुरा नयागांव का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति अनुपस्थित एवं देरी से आने वाले अध्यापकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।