पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीपल्दा में कौशल प्रशिक्षण के लिए बेरोजगारों के आवेदन भरे

पीपल्दा में कौशल प्रशिक्षण के लिए बेरोजगारों के आवेदन भरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके राजीव गाधी सेवा केंद्र पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण हेतु बेरोजगार युवकों के आवेदन भरवाए गए। योजना में 18 वर्ष 35 वर्ष तक के 200 युवकों को आवेदन बांटे गए।

योजना में सुचना प्रोधोगिकी, बैंकिग, रिटेल, मेडीकल, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रोनिक्स, ओटो मोबाइल्स आदि 20 तरह की व्यवसायिक ट्रेडों में 70 आवेदनों को जांच कर जमा किया। ग्राम सेवक महेंद्र आकोदिया ने बताया की सभी युवकों को प्रशिक्षण देकर निजी क्षेत्र में रोजगार स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। ग्रामसभा में सरपंच सन्जू सुमन, नरेगा सचिव सलमा बैगम, वार्ड मेंबर और ग्रामीण मौजूद रहे। इसी तरह क्षेत्र की करवाड़, सहनावदा, ख्यावदा, डूंगरली ग्राम पंचायतों के राजीव गाधी सेवा केंद्रों पर भी विशेष आमसभा आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण हेतु बेरोजगार युवकों के आवेदन भरवाए गए। योजना के तहत करवाड़ में 25, शहनावदा में 50, डूंगरली में 12 और ख्यावदा में 5 युवकों के आवेदन भरवाए गए।

सुल्तानपुरमें ग्राम सभा हुई

सुल्तानपुर.ग्रामपंचायतों में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के लाभार्थियों के चयन के लिए विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा के दौरान केंद्र सरकार की योजना को व्यापक बनाने के लिए एवं समस्त इच्छुक लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच इंद्रा मेघवाल की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई। इस दौरान 18 से 35 वर्ष के निर्धन ग्रामीण युवा जो चयनित परिवार के सदस्य है उन्हें प्राथमिकता दी गई। ग्रामीण युवा जिन्होंने तीन वर्षों में कम से कम 36 दिन प्रत्येक वर्ष महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम किया हो। ग्राम सचिव दिलीप यादव ने बताया कि इस योजना के तहत होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतया नि:शुल्क है। योजना के तहत विभिन्न आर्थिक क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदाता द्वारा तीन माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।योजना में रिटेल बैंकिंग एंड अकाउंटिंग, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, लोजिस्ट एवं कोरियर सेवा, ट्रेवल एंड टूरिज्म आदि में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण प्रदाता द्वारा प्रत्येक बेच के 75 प्रतिशत प्रक्षिशुओ को प्रशिक्षण के बाद निजी क्षेत्