209 बच्चों की सेहत जांची
सुल्तानपुर. क्षेत्रके बूढ़ादीत राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न हुआ।
चिकित्सा दल दो दिन में 209 विघार्थियों का स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें 11 विधार्थी दंत कर्ण संबंधी बीेमारियों से ग्रसित मिले जिनका नि:शुल्क उपचार कार्ड बनाया गया। चिकित्सा दल प्रभारी मुकेश राठौर ने बताया कि विघार्थियों को स्वस्थ साफ रहने का संकल्प दिलवाया गया। गांव लोगों को स्वास्थ्य सफाई के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही भोजन करने से पहले हाथ धोने, प्रतिदिन दांत साफ करने, बीमार होने पर समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त करने, आस-पास गंदगी नहीं होने देने की जानकारी दी। शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हेमन्त मीणा ने की। मोबाइल हेल्थ टीम में बड़ौद चिकित्सा अधिकारी अरविंद गुप्ता, चिकित्साकर्मी मुकेश राठौर, मीनाक्षी मीणा, शारीरिक शिक्षक राजेंद्र उपस्थित रहे।