पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडावरा में पुण्यतिथि पर लगे शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया

मंडावरा में पुण्यतिथि पर लगे शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर| मण्डावराप्राथमिक उपस्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पूर्व सरपंच नाथूलाल भंडारी की तृतीय पुण्यतिथि पर एमबीएस बल्ड बैंक कोटा तथा जनसहयोग से रक्तदान, चिकित्सा शिविर लगाया।

आयोजक समिति सदस्य अशोक भण्डारी सरपंच बजरंगलाल नागर ने कहा कि जन्मदिन पुण्य तिथि या त्यौहारों पर सामाजिक सरोकार तथा सेवा कार्य जैसे आयोजन होते रहना चाहिए। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. गोपेश कुमार ने लोगो का स्वास्थ्य जॉचा और आयुर्वेद पद्धति से उपचार तथा बचाव और रोगो के निदान का परामर्श दिया। चिकित्सक डाँ राघवेन्द्र सिंह ने लोगो का स्वास्थ्य जॉचा शिविर के दौरान आयोजक समिति सदस्य अशोक भण्डारी, सरपंच बजरंगलाल नागर, एडवोकेट रामप्रसाद शर्मा, धर्मावतार पारीक, नरेश नागर, चेतन नामा, रेवती रमण आदि ने सेवाएं दी।