नाबालिग से ज्यादती के आरोपी को जेल
सुल्तानपुर | पुलिसने नाबालिग के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। थानाधिकारी अमीलाल चौधरी ने बताया कि पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रवेन्द्र जाति कुम्हार निवासी तालाब मोहल्ला सुल्तानपुर ने उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।