ग्राम सेवकों की समीक्षा बैठक हुई
सुल्तानपुर.पंचायतसमिति मुख्यालय पर विकास अधिकारी मजहर इमाम की अध्यक्षता में ग्राम सेवकों की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में पंचायत राज विभिन्न योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। विकास अधिकारी इमाम ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में जन्म मृत्यु पंजीयन को ऑन लाइन किया जाए। सुगम पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। 10 दिसंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष ग्राम सभा के निर्देश दिए।10 दिसंबर को ग्राम पंचायत डूंगरजा में पंचायत स्तरीय लाड़ली सम्मान मेले के बारे मे चर्चा की। साथ ही नरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों, इंद्रा आवास योजना विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।