पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य विभाग की बैठक में सघन निरीक्षण के बारे में दी जानकारी

स्वास्थ्य विभाग की बैठक में सघन निरीक्षण के बारे में दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेकेसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. साहेबलाल मीणा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 10 से 24 दिसंबर तक चलने वाले सघन निरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।

डॉ. रामजीलाल ने मलेरिया रोग एवं कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उपस्वास्थ्य केंद्र पर सफाई उपकरण दवाइयां सदैव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण के डाॅ. गिरिधर गुप्ता ने परिवार कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की एवं परिवार कल्याण के लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राजेश चोकनीवाल ने पीसी टीएस के तहत पूर्ण टीकाकरण एएनसी रजिस्ट्रेशन, मिसिंग डिलेवरी, एएनसी एवं पीएनसी जांचों के कार्यों की समीक्षा की।

सुल्तानपुर. कस्बेके अस्पताल में मासिक बैठक में मौजूद डॉक्टर कर्मचारी।