पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहट कस्बे में निर्मल भारत अभियान के श्रमदान में दिखाया उत्साह

रोहट कस्बे में निर्मल भारत अभियान के श्रमदान में दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

बाली. नगरके हुलासी बाई सिरोया राजकीय माध्यमिक विद्यालय नं.1 एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं. 2 के छात्रों के द्वारा शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान को लेकर रैली निकाली गई। रैली को राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य नीरा जैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिसमें लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए नारे लगाते हुए स्वच्छ भारत के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रैली प्रभारी भगवानलाल पारंगी, धन्नाराम बावल, स्नेहलता गोस्वामी, प्रहलादराम, गजेंद्र कुमार, इंद्रसिंह, नारायणलाल, चन्द्र प्रकाश, महेंद्रसिंह, करणसिंह, अजमत खान सहित शिक्षक विद्यार्थी मौजूद थे।

सुमेरपुर.निर्मलभारत अभियान योजना अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह शुक्रवार से आरंभ हुआ। इस दौरान विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा द्वारा स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विकास अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता रथ पंचायत समिति के सभी ग्राम पंचायतों में जाकर स्वच्छता का संदेश देगा और निर्मल भारत अभियान की गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराएगा। इस मौके पर योजना प्रभारी भगवानसिंह, महानरेगा कर्मचारी, पंचायत समिति कर्मचारी तथा नोडल प्रभारी सहित कई लोग उपस्थित थे। उधर, निकटवर्ती पालड़ी जोड़ के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों तथा अध्यापिकाओं द्वारा मिशन के तहत गांव में रैली निकाल कर ग्रामीणों का जागरूक किया।

बर.राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत बर में शनिवार को राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय परिसर में पूर्ण शक्ति केंद्र की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम समन्वयक रुखसाना शेख ने बालिकाओं को स्वच्छता पर ध्यान देने आदि की जानकारी दी।

कोसेलाव.निकटवर्तीराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिचावा में शनिवार को अध्यापकों विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्कूल सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की। इस दौरान प्रधानाध्यापक लालसिंह परमार, अशोकसिंह, पेमाराम चौधरी, भागीरथ सुथार आदि मौजूद थे।

देसूरी.राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को कांकलावास राजकीय प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गांव में रैली निकालकर स्वच्छता पर ग्रामीणों को जागरूकता संदेश दिया। इससे पूर्व संस्था प्रधान महेंद्र