पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो की मौत

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक घायल को किया सुमेरपुर रेफर

भास्करन्यूज | तखतगढ़

फालनारोड स्थित डोला वीर बावसी मंदिर के समीप मंगलवार रात को खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक जा भिड़ी। दुर्घटना में दो जनों की मौत हो गई तथा एक जना घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सुमेरपुर रेफर किया गया। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। इधर, बिना रिफ्लेक्टर लगा ट्रैक्टर ट्रॉली का मालिक मौके से फरार हो गया। घटना में दो जनों की मौत के बाद नागरिकों ने आक्रोश जताया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को बाबूलाल पुत्र हेमाराम सुथार निवासी वलदरा आहोर, महेश सुथार निवासी भूति आहोर रमेश कुमार अगवरी आहोर बाइक लेकर फालना की तरफ जा रहे थे। फालना रोड स्थित डोला वीर बावसी मंदिर के पास बीच सड़क बिना रिफ्लेक्टर लगी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराए। घटना में आहोर थाना के वलदरा निवासी बाबूलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घायलावस्था में तखतगढ़ लाए गए महेश की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

अगवरी निवासी रमेश को सुमेरपुर रेफर किया गया है। मृतकों के शव स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद बिना रिफ्लेक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना में घायल रमेश सुथार कोे देखकर उनके ससूर फूलाराम की तबीयत बिगड़ गई।

एंबुलेंसखराब, नागरिकों ने जताया रोष : स्थानीयअस्पताल में आपातकालीन सुविधा के लिए एंबुलेंस 108 करीब डेढ माह से अस्पताल परिसर में एक तरफ खड़ी है। गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने उपचार के लिए रेफर किया तब एंबुलेंस के खराब होने की सूचना पर वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं डॉक्टरों के रिक्त पदों को लेकर रोष जताया। इसके चलते घायल को निजी वाहन से सुमेरपुर ले जाना पड़ा।

देररात सांडेराव से पहंुची एंबुलेंस : दुर्घटनामें एक घायल की मौत दूसरा निजी वाहन से उपचार के लिए सुमेपुर भेजने के बाद रात 9.30 बजे 108 एंबुलेंस वाहन अस्पताल पहुंचा।