पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"राम मिलेंगे हनुमान के बिना...\'

\"राम मिलेंगे हनुमान के बिना...\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य में जीणमाता सेवा समिति के तत्वावधान में जीणमाता भजन संध्या का आयोजन सोमवार रात्रि को अग्रसेन भवन में किया गया। भजन संध्या का आगाज गोपाल वर्मा ने गणपति वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने रिद्धी-सिद्धी के दाता फतेह म्हारी आज करो...भजन की प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने सेवक नहीं है हनुमान के जैसा, दाता नहीं है श्रीराम जैसा..., राम मिलेंगे हनुमान के बिना... भजन की प्रस्तुति पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने नौ अध्यायों में 175 श्लोक को अपने गायन में माता जीण भवानी के बारे में वर्णन किया। इस मौके पर रवि अग्रवाल, विकास अग्रवाल, श्यामलाल, श्रवण भाई, श्याम सुंदर, दीपक एम. अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, राजू गोयल, जितेन्द्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,अश्विनी गुप्ता, विपीनभाई, बंटी भाई, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे।

2अक्टूबर को पोसालिया जाएगी पैदल यात्रा : जीणमातासेवा समिति द्वारा 2 अक्टूबर को अग्रसेन भवन से सुबह 4 बजे पोसालिया जीणमाता धाम तक एक दिवसीय पैदल यात्रा जाएगी। कार्यक्रम के अंत में जीण माता के समक्ष कई प्रकार के भोग चढ़ाए गए और मंगल आरती प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात जीण चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

नौ अध्यायों में 175 श्लोकों का किया वर्णन

भजनसंध्या में गायक गोपाल वर्मा ने जीणमाता मंगल पाठ के पहले अध्याय में जीणमाता जीवण बाई के जन्म का वर्णन प्रारंभ किया। जिसमें महाराजा गंगो सिंह के घर में जीवण बाई का जन्म होता है का वर्णन किया गया। इसी दौरान कार्यक्रम के बीच में छोटी कन्या जीवण बाई के रूप में प्रकट होती है। यह देखकर कार्यक्रम में मौजूद सभी भक्तगण जीवण बाई के बाल रूप के दर्शन के लिए आतुर हो उठे और नाचते-गाते दर्शक झूमने लगे। गायक गोपाल वर्मा ने सभी को बधाई गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

सुमेरपुर. जीणमाता मंगल पाठ के दौरान नृत्य करते श्रद्धालु।