पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा करना पुण्य का कार्य : जैन

सेवा करना पुण्य का कार्य : जैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वसांसद पुष्प जैन ने कहा कि सेवा करना पुण्य का कार्य है। वे रविवार को वर्धमान जैन छात्रावास में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स जालोर, सिरोही के संभागीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवा का अर्थ क्या है, जिसको जहां जैसी आवश्यकता हो वहां समर्पित भाव से उपलब्ध होना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि व्यर्थ में से व्य निकाल दो अपने आप जीवन का तनाव दूर हो जाएगा। आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि व्यक्ति को प्रकृति के अनुरूप जीवन जीने की एवं शास्त्र सम्मत तथ्यों के माध्यम से जीवन में पूर्णता लाने की अपील कर विभिन्न सेवा प्रकल्पों की सराहना की। जालोर विधायक अमृता मेघवाल ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा देश में चलाए जा रहे बेबी किट वितरण कार्यक्रम की सराहना की। एसडीएम महिपाल भारद्वाज ने कहा कि सच्चे वीर वहीं है जो सेवा में समर्पित हो जाए। अधिवेशन में पूर्व महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों द्वारा एक वर्ष में 365 यूनिट रक्तदान करने का मेगा ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाखा के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने बताया कि मेगा ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में एक वर्ष में 5 चरणों में आयोजित किया जाएगा, जो अस्पताल में करीब 365 यूनिट ब्लड जरूरतमंद मरीजों को दिया जाएगा। इस अवसर पर सिरोही विधायक ओटाराम देवासी, जोनल चेयरमैन भवानीसिंह राठौड़, डायरेक्टर बेबी किट प्रोजेक्ट पुरुषोत्तम भंडारी, समाजसेवी शरद खन्ना, अनिल जैन, माधव दत्त दवे, डॉ सुरेश भंडारी, डॉ अवतार मेहता, प्रदीपसिंह भाटी, हिम्मत भाटी, मिकू भाई, आहोर यूनिट के संरक्षक विक्रमसिंह, डॉ हनुमानदत्त विश्नोई पंकज मेवाड़ा आदि मौजूद थे।

सोलंकी ने मरणोपरांत अंगदान का लिया संकल्प

महावीरइंटरनेशनल के संभागीय अधिवेशन में शिवगंज निवासी पूरनसिंह सोलंकी के परिवार के सभी सदस्य ने मरणोपरांत अंगदान करने का संकल्प लिया। सोलंकी के मरणोपरांत अंगदान के निर्णय पर उसका बहुमान किया।

सुमेरपुर. महावीर इंटरनेशनल के संभागीय अधिवेशन में उपस्थित सदस्य।