पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बौद्धिक प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

बौद्धिक प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर| आदर्शविद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सुमेरपुर, सांडेराव एवं तखतगढ़ के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नारायणसिंह विचार प्रस्तुतिकरण, प्रदीप काव्य गीत, मिलन कुमार मारू गीता श्लोक, सरोज देवड़ा कविता लेखन, दिलीप कुमार कविता पाठ, रुचिता सुथार चित्रकला में, स्वीटी राणावत अखंड भारत मानचित्र, नारंगी कुमारी सुलेख, हेमंत त्रिवेदी श्रुतलेख एवं रुचिता माली ने प्रथम प्राप्त स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अशोकपालसिंह मीणा, सोहन नागर, जीतेश बांठिया, भरत कुमार नागर, श्रवण कुमार त्रिवेदी, वीरेंद्र यादव एवं प्रधानाचार्य वीनू सोलंकी आदि मौजूद थे।