पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु के बताए मार्ग पर चलें : राठौड़

गुरु के बताए मार्ग पर चलें : राठौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 6 कक्षा-कक्षों का विधायक राठौड़ ने किया शिलान्यास

भास्करन्यूज | सुमेरपुर

विधायकमदन राठौड़ ने कहा कि प्रत्येक छात्र को अपने माता-पिता गुरुजनों का आदर करना चाहिए। वे सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रमसा योजना के तहत स्वीकृत 6 कक्षा कक्षा के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ योग, खेल अन्य सहशैक्षिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेकर अपना बौद्धिक, शारीरिक मानसिक विकास करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए कठिन परिश्रम करें तो निश्चय ही सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है।

प्रधानाचार्य देवीसिंह चौहान ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी देते हुए पेयजल की कमी, अपूर्ण चारदीवारी पूर्ण करने, छात्राओं के लिए शौचालय, प्रार्थना स्थल निर्माण एवं छात्रावास की मरम्मत की मांग की। विधायक राठौड़ ने सभी कार्य अविलम्ब विधायक कोटे से एवं नगर पालिका के अध्यक्ष जोराराम कुमावत ने विकास मद से कराने की घोषणा की। समारोह में बीईईओ परबतसिंह राठौड़ ने रमसा योजना के बारे में जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत ने नगर पालिका की ओर से विद्यालय में विकास कार्य प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष रमेश राखेचा, गणेश विश्वकर्मा, नारायण लखमाजी, करणसिंह नेतरा, रमेश बोहरा, उमरावसिंह, गजेंद्रसिंह राणावत आदि मौजूद थे। मंच संचालन विक्रमसिंह देवड़ा ने किया।

पटवार भवन का लोकार्पण

ग्रामपंचायत पोमावा में विधायक मदन राठौड़ सरपंच कनियादेवी राजपुरोहित की अध्यक्षता में सीसी रोड़ मय नाली निकासी, श्मशाम मार्ग पुराड़ा पटवार भवन पोमावा का लोकार्पण किया। विधायक राठौड़ ने वर्तमान युग में बालिका शिक्षा पर बल दिया। एसडीएम महिपाल भारद्वाज ने स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर शिवगंज पालिकाध्यक्ष कंचनदेवी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष परबतसिंह कानपुरा, करणसिंह नेतरा आदि मौजूद थे।

सुमेरपुर. कक्षाकक्ष का लोकार्पण करने के बाद विद्यार्थियों को संबोधित करते विधायक राठौड़।