राणावत का किया सम्मान
पालीस्थित एचके हाईटेक आईटीआई की ओर से ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमेरपुर पालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत, सरपंच हवन मीना, बलवीरसिंह राणावत, हरिकिशन वैष्णव, जगतसिंह राणावत, ठेकेदार शंकर उपस्थित थे। एचके हाईटेक के प्रबंध निदेशक एमसी नेहरा ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आईटीआई से मारवाड़ के बच्चों को तकनीकी शिक्षा में फायदा मिलेगा। एचके हाईटेक को बाली में पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने के लिए भी उन्होंने आमंत्रित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों ने आईटीआई के भवन मशीनरी की प्रशंसा की। समारोह का संचालन निदेशक शरद चौधरी ने किया अंत में मोतीराम जाट ने आभार जताया।