पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या निराकरण के लिए 9 दल गठित

समस्या निराकरण के लिए 9 दल गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| सुमेरपुरउपखंड क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण के लिए 9 निरीक्षण दलों का गठन किया गया है। दल में शामिल अधिकारी 10 और 11 दिसंबर को यहां जाकर समस्याओं का निस्तारण करेंगे। कलेक्टर रोहित गुप्ता के निर्देश पर इस समिति में विभिन्न विभागों के कुल 35 अधिकारी शामिल किए गए हैं। समस्याओं की जुड़ी रिपोर्ट भी इनके द्वारा तैयार कर कलेक्टर को दी जाएगी।

इनसमस्याओं को चिंहित कर गुणात्मक निस्तारण होगा : 4सदस्यों वाले ये 9 दल 10 दिसम्बर को आवंटित ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर पंचायतों की पेयजल, पेंशनर्स की स्थिति की समीक्षा। शेष|पेज13

उचितमूल्य की दुकानों की व्यवस्था, चिकित्सा, मिड-डे मील की जांच, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं नरेगा के कार्यों का निरीक्षण कर इस दौरान प्राप्त परिवादों पर कार्यवाही करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायतें

कलेक्टर की अध्यक्षता में 11 दिसंबर को सुमेरपुर पंचायत समिति सभागार में सुबह 10 बजे निरीक्षण के लिए नियुक्त अधिकारी अपनी निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही जिलास्तरीय अधिकारियों की इस संबंध में बैठक ली जायेगी। निरीक्षण के दौरान प्राप्त जन समस्याओं परिवादों को ऑन लाईन दर्ज भी किया जायेगा। कलेक्टर जनप्रतिनिधियों के साथ 11 दिसंबर को सुमेरपुर पंचायत समिति सभागार में प्रातः 11 बजे जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे, जिसमें प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंचों आदि उपस्थित रहेंगे।